फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1050 पेटी अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Mon, 29 May 2017 06:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाड़मेर के धोरीमन्ना क्षेत्र के बासला गांव में धोरीमन्ना पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई की है। पुलिस ने लाखों रुपए की अवैध शराब जब्त की है। साथ ही एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


धोरीमन्ना थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। इस पर बासला गांव के पास एक बाड़े में दबिश देकर देकर 1050 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब हरियाणा निर्मित है। पुलिस ने मौके पर  आरोपित प्रकाश पुत्र चेनाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी ने बताया कि जब्त की गई यह शराब आसपास के क्षेत्र में वितरित की जानी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबिश देकर शराब को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें