अलवर की आबकारी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात अलवर मालाखेड़ा मार्ग स्थित महुआ चेकपोस्ट पर अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने मामले में एक जने को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आबकारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक अलवर मालाखेड़ा मार्ग पर अवैध शराब भरकर ले जा रहा है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर एक ट्रक को महुआ चेकपोस्ट पर रुकवाया। तलाशी लेने पर ट्रक में अवैध शराब से भरे 172 कर्टन मिले। इस पर पुलिस ने पुणे के रहने वाले ट्रक चालक राजेश का गिरफ्तार कर लिया। आबकारी थाने के हैड कांस्टेबल अकबर हुसैन ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने पकड़ी गई शराब हरियाणा से गुजरात ले जाना स्वीकार किया है। अब पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपित से पूछताछ में जुटी है। पकड़ी गई अवैध शराब की बाजार कीमत करीब आठ लाख रुपए बताई जा रही है।