फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में मिली आरएस के चालक की लोकेशन , रिश्तेदार भी जमाए हैं डेरा

Sun, 18 Jun 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एआरटीओ आरएस यादव - फोटो : SELF
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजे गए एआरटीओ आरएस यादव के जिस चालक महेंद्र मौर्या को वाराणसी और चंदौली की पुलिस तलाश रही है, वह दरअसल लखनऊ में छिपा है। छानबीन में जुटीं पुलिस टीमों ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद गिरफ्तारी में मदद के लिए लखनऊ पुलिस से संपर्क किया है।
विज्ञापन


पता चला है कि वह तीन दिन से लखनऊ में है। उसके साथ यादव के दो करीबी रिश्तेदार भी लखनऊ में डेरा जमाए हैं। यादव की पैरवी में वे कुछ अधिकारियों और नेताओं के संपर्क में हैं। आरएस यादव की गिरफ्तारी के बाद से ही उनका निजी चालक वाराणसी के खजुरी निवासी महेंद्र मौर्या फरार है।

छावनी क्षेत्र स्थित होटल वेस्ट इन महेंद्र के ही नाम है। पुलिस का कहना है कि यादव ने होटल में अपना काला धन खपाया है। पुलिस जानना चाहती है कि महेंद्र मौर्या की आमदनी का आखिर जरिया क्या है, जिससे उसने इतना बड़ा होटल खड़ा किया।
विज्ञापन


महेंद्र के बयान के लिए पुलिस उसकी पत्नी गीता को नोटिस दे चुकी है। महेंद्र की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की चुकी है लेकिन वह अब तक गिरफ्त में नहीं आ पाया है। पुलिस ने शनिवार को भी उसके घर समेत दो स्थानों पर छापेमारी की लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा।

वहीं इसी मामले में यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विवेचक सीओ चकिया प्रदीप सिंह चंदेल ने शनिवार को एसपी चंदौली संतोष सिंह से मिलकर उन्हें अब तक की प्रगति रिपोर्ट दी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें