फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री चलाने वाला गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Liquor - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के करधनी थाना इलाके में अवैध शराब फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी रतन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देशराज सिंह नागौर जिले में गच्छीपुरा तहसील में गांव डाबरिया का रहने वाला है। गत 20 मई को करधनी थानाप्रभारी अनिल जसोरिया के नेतृत्व में सबइंस्पेक्टर सवाई सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, प्रकाशचंद्र, अजेंद्र सिंह की टीम ने निवारु रोड पर गोविंद नगर में कुम्हारों की ढाणी में एक मकान पर छापा मारा था। जहां अंग्रेजी शराब बनाने का कारखाना चल रहा था।
विज्ञापन


इस शराब को विभिन्न ब्रांडेड कंपनी की अंग्रेजी शराब की खाली बोतलों में भरकर बेचा जा रहा था।  पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की बोतल और कच्ची शराब कारखाने से जब्त कर सील कर दी थी।। तब फैक्ट्री संचालक देशराज सिंह मौका पाकर भाग निकला था। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई थी। आखिरकार रविवार को आरोपी देशराज सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें