फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़मेर में तस्करी से लाई 45 लाख की अवैध शराब पकड़ी 

Tue, 23 May 2017 11:55 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Liquor - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पंजाब से एक ट्रक में भरकर तस्करी कर लाई गई अवैध शराब पकड़ने में बाड़मेर पुलिस ने सफलता पाई है। ट्रक में भरी अवैध शराब की कीमत करीब 45 लाख रुपए है। इस सम्बन्ध में गुड़ामालानी पुलिस थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक एवं ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबरों के आधार पर वाहन मालिक नेनुराम निवासी जाटों की ढाणी, चौहटन के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बाड़मेर डाॅ. गंगनदीप सिंगला ने बताया कि अवैध शराब की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान वृताधिकारी वृत गुड़ामालानी रामनिवास को मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक में पंजाब चण्डीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब बाड़मेर के रास्ते से होकर गुजरात ले जाई जाएगी। 
तब डिप्टी रामनिवास ने पुलिस चौकी रामजी का गोल पर तैनात स्टॉफ के साथ मेघा हाईवे रामजी का गोल पर नाकाबन्दी की। लेकिन ड्राइवर व खलासी को इसकी भनक लग गई। तब वे शराब से भरे ट्रक को हाइवे पर तुलसी होटल पर खड़ाकर चले गए। पता चलने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। तब उसमें चण्डीगढ़ निर्मित विभिन्न ब्रांड के 737 कार्टन बोतलों के और 418 कार्टन पव्वों के मिले। जिसकी बाजार कीमत करीब 45 लाख रुपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें