फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की ऐसी 'डील' तो पत्नी ने करवा दी खरीदार की धुनाई

Mon, 30 Oct 2017 04:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में महिला व मारपीट करते हुए युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक व्यक्ति को एक डील करना भारी पड़ गया। जैसे ही उसकी पत्नी को इस सौदे के खबर लगी वो कुछ युवकों को लेकर खरीदार के पास पहुंची और उसकी जमकर धुनाई करवा दी।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के कोटा का है। यहां एक मकान के विवाद के चलते आधा दर्जन युवकों ने घर में घुस कर एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी पत्थर और डंडों से पिटाई की। इस हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई हैं।  गंभीर रूप से घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो वायरल हो रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

इन युवकों ने इसलिए किया हमला

fight
यह घटना महावीर नगर थाना क्षेत्र के रंग विहार कॉलोनी की है। दरअसल इस हमले में घायल पंकज गुप्ता ने हाल ही में इस इलाके में मकान खरीदा था। 

बताया जा रहा है कि इस मकान को लेकर विवाद चल रहा है। पंकज ने जिस व्यक्ति से मकान खरीदा है, उसकी पत्नी वह घर बेचने देना चाहती थी। पति ने जबरन यह घर बेच दिया। इससे पहले भी वो घर में आकर हंगामा कर चुकी है। 

कल महिला कुछ युवकों को अपने साथ लेकर लाई और पंकज गुप्ता के पर हमला बोल दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आधा दर्जन लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें