जोधपुर में लोगों से अवैध रूप से वसूली करने और धमकाने के आरोप में एक जने को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले बाबूलाल नाम के एक शख्स ने रिपोर्ट दी कि वह शोभावतों की ढाणी क्षेत्र में कपड़े धुलाई और रंगाई—छपाई का कार्य करता है। यहां का रहने वाला कालूसिंह उससे यहां पर काम के एवज में रुपयों की मांग करता है और अवैध रूप से वसूली कर रहा है।
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने कालूसिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित हिस्ट्रीशीटर को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कालू सिंह के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा प्रकरण विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।