कोटा के डोल्या पंचायत में शराबबंदी की मांग को लेकर हो रहे विरोध के बीच अब डोल्या पंचायत की महिलाओं ने शराब माफियाओं से मुकाबला करने के लिये कमान संभाल ली है। गुलाबी परिधानों से पहचानी जानी वाली डोल्या पंचायत की महिलाओं ने अब अपनी गुलाबी गैंग बना ली है।
जानकारी के अनुसार, यह गैंग अब शराब माफियाओं को गांव में नहीं घुसने देगी। डोल्या पंचायत के सरपंच नंदलाल सहित पूरा गांव धरने प्रदर्शन कर पिछले 2 अक्टूबर से गांव में शराबबंदी की मांग कर रहा है। पंचायत के लोगों का कहना है कि इसके बावजूद डोल्या पंचायत में नई शराब की दुकान खोल दी गई। खासकर महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की दुकानें खुलने के बाद युवा नशे के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में गांव में शराबबंदी करना जरूरी है।