फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब लेकर पहुंचा दफ्तर, मामला दर्ज करवाने पर भी कर रहा अश्लील मैसेज

Tue, 14 Nov 2017 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
acid attack
विज्ञापन
शादी करने का दबाव बनाने के लिए युवती का पीछा कर उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि युवक ने ऐसा न करने पर उसके माता पिता को मारने व खुद आत्महत्या करने की धमकी दी है।
विज्ञापन


इस पर उसने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि इससे पहले युवक उसके दफ्तर तेजाब लेकर भी पहुंच चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गांव चौमा निवासी एक युवती ने पालम विहार थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसके पड़ोस में राहुल नाम का युवक रहता है। वह उस पर शादी का दबाव बना रहा है। इसके लिए उसने मना कर दिया तो वह उसका लगातार पीछा करने लगा और उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं वह शादी का दबाव बनाने के लिए उसके माता-पिता को जान से मारने और स्वयं खुदकुशी करने की धमकी दे रहा है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि एक बार आरोपी हाथ में तेजाब की बोतल लेकर उसके दफ्तर पहुंच गया था।

शादी न करने पर वह उसे उस पर फेंकने की धमकी दे रहा था। इस मामले में उसने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था। यह मामला अदालत में विचाराधीन है, लेकिन एक बार फिर आरोपी उसे परेशान करने लगा है। पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विक्रम नेहरा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें