जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक सब इंस्पेक्टर के साथ एक व्यक्ति द्वारा हाथापाई कर धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एसआई ने सदर थाने में बुधवार को मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार एसआई रामानंद ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पास किसी परिवाद की जांच थी।
इस पर वह मामले की जांच करने मंगलवार शाम को हसनपुरा स्थित शांति नगर पहुंचे। जहां आरोपी अबरार खान परिवाद देने वाले व्यक्ति से झगड़ा कर रहा था। यह देखकर सबइंस्पेक्टर रामानंद ने बीच बचाव कर अबरार को टोका तो उसने सबइंस्पेक्टर के साथ ही गाली-गलौच कर धक्का-मुक्की की और फिर मारपीट करने लगा। इस पर सबइंस्पेक्टर रामानंद ने पुलिस को सूचना दी। थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा तब तक आरोपी अबरार वहां से भाग निकला। जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।