फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर में रेलयात्री के कब्जे से दो किलो चरस बरामद

Thu, 22 Jun 2017 05:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
रेलयात्री से दो किलो चरस बरामद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अजमेर में जीआरपी थाना पुलिस ने बीती देर रात को कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ के साथ अधेड़ रेल यात्री को गिरफ्तार कर लिया। बिहार निवासी अधेड़ के कब्जे से जीआरपी ने दो किलो चरस जब्त की है। वृद्ध के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मुख्य तस्कर का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


जीआरपी थानाधिकारी सम्पतराज ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी 65 वर्षीय अवध बिहारी सिंह है। बीती देर रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर गश्त के दौरान जवानों को अवध बिहारी नजर आया। तब उसकी गतिविधि देखकर जीआरपी के जवानों को संदेह हुआ। इस पर उससे पूछताछ की गई।

हैंडबैग की तलाशी लेने को कहा तो अवध बिहारी ने हंगामा खड़ा कर दिया। आखिरकार, जब जवानों ने उसे हिरासत में लेकर हैंडबैग की तलाशी ली तो उसमें दो किलो चरस बरामद हुई। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह चरस कहां से लेकर लाया है और किसे सप्लाई करने वाला था। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें