फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर मार कर झगड़ा किया और फिर जेवरात से भरा बैग ले उड़े

Wed, 18 Oct 2017 05:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डकैती, लूट, चोरी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पहले कार से टक्कर मारी और फिर झगड़ा किया। इसके बाद लुटेरे जेवरात व्यापारी का बैग छीनकर भाग निकले। 
विज्ञापन


घटना अजमेर जिले के ब्यावर शहर की है। ब्यावर थानाधिकारी यशवंत सिंह यादव ने बताया कि बीती देर रात लगभग साढ़े 12 बजे राजनारायण सोनी अपनी दुकान बंद करके अपने बेटे के साथ घर जा रहा था। 
विज्ञापन


रास्ते में एक कार ने उन्हें टक्कर मारी इसके बाद उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद राजनारायण सोनी वहां से चल दिए तो लगभग डेढ़ किलोमीटर तक कार ने उनका पीछा किया। चमन चौराहे के पास कार से दो युवक उतरे और फिर झगड़ा करने लगे। इस दौरान इनमें से एक के हाथ में बंदूक थी और दूसरे के हाथ में डंडा था। धमकाकर लुटेरों ने व्यापारी का बैग छीन लिया। इसके बाद वे वहां से भाग गए। बैग में 300 ग्राम सोना व 30 किलो चांदी के जेवरात थे। 
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार मालिक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सामने आया है कि यह कार कई बार बिक चुकी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें