राजधानी में एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने शादी करने का झांसा दिया और फिर कमरे पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला है जयपुर कमिश्नरेट के करधनी थाना इलाके का। जहां फुलेरा निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि रामपुरा डाबड़ी, चौमूं निवासी आरोपी अशोक कुमार वर्मा (25) से कुछ अरसे पहले उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।
चैटिंग करते करते आरोपी अशोक ने युवती से शादी करने की बात कही। फिर उसे विश्वास में लेकर जयपुर के करधनी थाना इलाके में बुलाया। जहां एक कमरे में उससे दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो अशोक टाल-मटोल करता रहा और फिर गायब हो गया।