राजस्थान में आतंकवादी निरोधक दस्ते एटीएस में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस मुख्यालय ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने के लिए पदोन्नत कर हैडकांस्टेबल बनाया है। इसके अलावा खेलकूद में अव्वल रहने पर राजस्थान पुलिस की एक महिला कांस्टेबल को पदोन्नति किया है।
इस संबंध में महानिदेशक पुलिस मनोज भट्ट ने एक आदेश जारी किया। जिसमें कांस्टेबल हरनारायण 117, कांस्टेबल हेमंत सिंह 116 व कांस्टेबल तालिब हुसैन को हैडकांस्टेबल के पद पर पद्दोन्नति प्रदान की है। इन तीनों पुलिस कांस्टेबलों ने एटीएस में तैनातगी के दौरान पिछली गई अहम वारदातों के खुलासे में अहम भूमिका निभाई है। जिसके बाद उनकी पदोन्नति की अभिशंषा पुलिस मुख्यालय को भेजी गई थी।
डीजीपी ने एक और आदेश जारी कर अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2016 (जुडो कलस्टर के इवेंट वुशु ) में कांस्य पदक प्राप्त करने के फलस्वरूप खेल कमेटी की सिफारिश पर आरएसी की महिला कांस्टेबल मोनिका 752 को हैड कांस्टेबल के पद पर पद्दोन्नति दी है।