फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेगन टॉर्च और पेचकस के जरिये बनाते थे घरों का निशाना

Mon, 21 Aug 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिछले एक महिने से इटावा-खातौली और बूंदी जिले में करीब 3 दर्जन चोरी और नकबजनी की वारदात करने वाले गिरोह को आज पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन


कोटा ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन जैन बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने बूंदी के लबान स्टेशन के पास घेराबंदी करके मोग्या गिरोह के सुरेश, गणेश, सत्यनारायण और मीठालाल को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह में शामिल दो अपराधी अभी तक भी पकड़ में नहीं आए हैं। इस गिरोह ने कोटा-बूंदी में स्थित कई घरों सहित कोटा जिले के बूढादीत में स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर को भी निशाना बनाया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ये गिरोह केवल ड्रेगन टॉर्च और पेचकस से ही पूरी वारदात को अंजाम देता था। गिरोह पेचकस को दीवार में घुसाकर ईंट या पत्थर निकालकर उस दीवार में एक आदमी के घुस जाने लायक छेद करते थे। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह ने प्राथमिक पूछताछ में ही चोरी और नकबजनी की करीब 30 वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें