उन्हें न पति की चिंता है न ही अपने मासूम बच्चों की, वो तो बस किसी गैर के प्यार में इस कदर बहक जाती हैं कि अपनों का ही खून बहाने से नहीं कतराती। किसी ने चाकू से पति को गोद दिया तो किसी ने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चों को भी मरवा डाला। उन्हें सनक है तो अपने नाजायक रिश्ते को अंजाम तक पहुंचाने की।
एक दो नहीं ऐसी कई घटनाएं पिछले कुछ महिनों में सामने आई हैं, जहां विवाहित महिलाओं ने अपने ही परिवार के साथ खूनी खेल खेला है। हाल ही में अलवर में एक घटना में महिला ने अपने पति और चार बच्चों की हत्या करवा दी। जब हत्या हुई तो वहीं खड़ी थी। घटना ने रौंगटे खड़े कर देने वाली थी। राजधानी में भी ऐसी ही एक मामला सामने आया। इसमें पांच बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।
जयपुर के कानोता इलाके में वर्धमान नगर में दो दिन पहले एक लाश मिली थी। यह लाश यहां एक निर्माणाधीन मकान में सीवर के गड्ढे में मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की तो मृतक की पहचान स्थानीय निवासी पप्पूराम के रूप में हुई। उसके परिवार ने अपनी बहू पर शक जताया। उन्होंने बताया कि उनकी बहू अनेगा का चाल चरित्र सही नहीं है और उसके भूरा नामक युवक से प्रेम संबंध है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि भूरा से गलत संबंधों पर पप्पू ने अपनी पत्नी को टोका तो दोनों में साजिश बना उसे दीपावली के दिन सब्बल से मार दिया।
पति को गाड़ा और बच्चों को लेकर फरार हो गई
मर्डर
- फोटो : SOCIAL MEDIA
इसी साल जून में लूणकरणसर कस्बे में रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसका शव वन विभाग की नर्सरी में गाड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक ने वाला मांगीलाल नायक गुजरात में काम करता था। उसकी पत्नी कलावती अपने चार बच्चों के साथ कस्बे में रहती थी। मांगीलाल घर लौटा तो उसकी पत्नी व प्रेमी के मिलना जुलना अटकने लगा। ऐसे में उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के सवाईसर गांव निवासी राजूराम मेघवाल के साथ मिलकर मांगीलाल की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर से करीब 60-70 मीटर की दूरी पर वन विभाग की नर्सरी में गाड़ दिया।
वारदात के बाद कलावती अपने बच्चों प्रेमी के साथ फरार हो गई। कुत्तों ने वन विभाग की नर्सरी में जमीन खोदी तो ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को इत्तला दी। पुलिस ने जमीन खुदवाई तो उसके नीचे कंबल में लिपटा हुआ शव मिला।
पति के साथ दो बच्चों को भी मारा, प्रेमी की पत्नी किस्मत से बच गई
murder
एक साल पहले राजस्थान के हनुमानगढ़ की एक युवती पर भी शादी के बाद प्रेमी की दीवानगी इस कदर छाई कि उसने अपने पति के साथ दो बच्चों को भी मौत के घाट उतार डाला। उसने हत्या कर शवों को संदूक में छिपा दिया, जिसे पुलिस ने बरामद भी कर लिया।
जानकारी के मुताबिक अगस्त 2016 की एक रात आरोपी युवती रीमा ने प्रेमी सुनील के साथ मिलकर पहले पति की हत्या की और फिर दो बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद रीमा प्रेमी सुनील की पत्नी और बच्चों को भी मारना चाहती थी। किस्मत से सुनील की पत्नि और बच्चे बच निकले। दोनों को हरियाणा से पकड़ लिया।
दरअसल युवती ने अपने पति बच्चों को नशे की गोलियां खिलाकर उन्हें मार दिया। वहीं प्रेमी सुनील की पत्नी बच्चों ने नशे की गोलियां नहीं खाई थी। जिसके कारण उनके जान बच गई।
संबंधों पर टोका तो प्रेमी ने रास्ते से हटा दिया
murder
इसी साल अप्रेल में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यहां के रहने वाले एक व्यापारी भंवरलाल की स्टील और लोहे के सामान की दुकान थी।
उसके घर पर ड्राइवर भंवर लाल का आना जाना था। इस बीच उसके संबंध उसकी पत्नी सुनीता से बन गए। जब इन अवैध संबंधों पर भंवरलाल ऐतराज करने लगा तो सुनीता और धर्मपाल ने भंवरलाल की हत्या की साजिश रच डाली।
धर्मपाल अपने एक दोस्त के साथ जीप में बैठाकर भंवरलाल को ले गया। दोनों जीप में भंवरलाल को बैठाकर हनुमानगढ़ में इंदिरा गांधी नहर की ओर ले गए। धर्मपाल ने भंवरलाल को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद मसीतावाली हेड पर भंवरलाल पर ईंट से वारकर हत्या कर दी और लाश को इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया।
सुहाग पर भारी पड़ गया प्यार
डेमो इमेज
फतेहपुर के किशनपुरा और भुखरेडी के बीच कच्चे रास्ते में एक लाश मिली, जिसकी तफ्तीश में भी इसी तरह की कहानी सामने आई। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला सुमन और बिराणियां निवासी रामवतार दर्जी का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुमन कंवर और उसके पति चतर सिंह के बीच शराब की लत को लेकर हमेशा झगड़ा होता था। ऐसे में दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने को योजना बना ली।
उन्होंने चतरसिंह को जागरण में ले जाने के बहाने से तैयार किया। फिर सल्फास की गोलियां मिली शराब पिलाई और गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गाड़ी में डाला और कच्चे रास्ते में खाई के पास पटक दिया।
अलवर शिवाजी पार्क इलाके में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। चार बच्चों की मां प्यार में ऐसी पागल हुई कि ऐसी भयानक फैसला उठा लिया। हत्याकांड की मास्टरमाइंड पत्नी संतोष और उसके प्रेमी हनुमान के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एकदूजे से शादी करना चाहते थे। दोनों के संबंध के बारे में संतोष के पति बनवारी को पता चल गया था जिसके कारण बनवारी अपनी पत्नी से मारपीट भी करने लगा था। हनुमान ने संतोष के पति को रास्ते से हटाने का पहले भी प्लान बनाया था, लेकिन संतोष ने उसे मना कर दिया क्योंकि बनवारी को मार भी देते तो भी उसके बच्चे उसको दूसरी शादी नहीं करने देते। ऐसे में उन्होंने पति समेत घर के चार बच्चों को भी मार डाला।