फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांकरोटा में प्रोपर्टी व्यवसायी के घर दिनदहाड़े फायरिंग 

Wed, 03 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
revolver - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जयपुर में भांकरोटा इलाके के केसरीचन्द चौधरी नगर में बाइक सवार एक बदमाश बुधवार दोपहर को प्रोपर्टी व्यवसायी रामेश्वर कुमावत के घर के बाहर फायरिंग कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची भांकरोटा थाना पुलिस ने मौके से तीन कारतूस बरामद किए। वारदात के वक्त प्रोपर्टी कारोबारी का मकान सूना था। इससे कोई अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन


थानाधिकारी हेमेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पूछताछ बताया कि दोपहर करीब एक बजे चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए एक युवक बाइक पर आया और रामेश्वर कुमावत के घर पर तीन गोलियां चला दी। इसके बाद तत्काल वहां से भाग निकला। यह गोलियां पहली मंजिल पर रेलिंग से टकराई। 

जानकारी के अनुसार रामेश्वर कुमावत भांकरोटा थाने का आदतन बदमाश बताया जा रहा है। रामेश्वर के बेटे पवन व रोहित ने बताया कि सोढ़ाला स्थित उनके प्रोपर्टी के ऑफिस में पिछले दो दिनों से बदमाश श्रवण सोनी 50 लाख रुपयों की वसूली के लिए धमकियां दे रहा था। इस संबंध में रोहित ने सोमवार को पुलिस को सूचना दी और मंगलवार को सोढ़ाला थाने में रिपोर्ट भी दी थी। लेकिन पुलिस ने अभी जांच के लिए रख रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें