फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा नहीं मिलने से किसान मोबाइल टॉवर पर चढ़ा

Mon, 29 May 2017 03:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सीकर जिले के सांवलोदा पुरोहितान गांव में पिछले करीब दो साल से खराब फसल का मुआवजा नहीं मिलने से खफा एक किसान रविवार देर रात को गांव में लगे मोबाइल फोन के टॉवर पर चढ़ गया और फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग करने लगा। 
विज्ञापन


टॉवर पर व्यक्ति के चढ़ने की सूचना मिलने पर धोद तहसीलदार सहित स्थानीय पुलिस आॅफिसर भी मौके पर पहुंचे और टॉवर पर चढ़े व्यक्ति को नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन पूरी रात समझाइश करने के बाद भी व्यक्ति टॉवर से नीचे नहीं उतरा। सोमवार को भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा टॉवर पर चढ़े व्यक्ति को समझाइश कर नीचे उतारने का प्रयास होता रहा। जुगलकिशोर के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में गांव के लोग टॉवर के नीचे जमा हो गए।

जुगल किशोर का कहना है कि उसकी फसल खराब हो गई थी उसका मुआवजा नहीं मिला है। इसके लिए वह कई बार अधिकारियों के आॅफिसों में चक्कर लगा चुका है। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। वहीं, सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक हवा सिंह तहसीलदार सहित अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और समझाइश का प्रयास कर जुगलकिशोर को उतारने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान जुगल किशोर दो साल पहले भी फसल मुआवजे की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें