फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी के बंगले के सामने मेड की हत्या

Mon, 04 Sep 2017 03:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
घरेलू नौकरानी की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व डीजीपी के बंगले के सामने ही अज्ञात व्यक्ति ने एक डॉक्टर के मकान में घरेलू नौकरानी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी मच गई। आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर हत्या में किसी परिचित नजदीकी का ही हाथ माना जा रहा है।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात है जयपुर के शिप्रापथ थाना इलाके की। जहां त्रिवेणी नगर की 10 बी स्कीम में रहने वाले डॉक्टर जीएस गहलोत के घर में हत्या की वारदात हुई। पिछले करीब 7 साल से कूच बिहार की रहने वाली 45 वर्षीया कल्पना और उसका पति घरेलू नौकर है।

यहीं मकान की पहली मंजिल पर रहते है, जबकि डॉक्टर गहलोत का परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। पुलिस के मुताबिक आज सुबह 9 बजे डॉक्टर गहलोत ने नाश्ते के लिए नौकरानी कल्पना को आवाज लगाई। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला तब पहली मंजिल पर जाकर कमरे में देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके सीने में चाकू घोंप रखा था,तब...

पत्नी की हत्या के बाद गमगीन पति - फोटो : Amar Ujala
वहां कल्पना की लाश पड़ी थी। उसके सीने में चाकू घोंप रखा था। तब डॉक्टर गहलोत ने शिप्रापथ थाने में सूचना दी। करीब साढ़े 9 बजे डीसीपी साउथ योगेश दाधीच समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कल्पना के पति को फोन किया तो उसका मोबाइल फोन बंद था।

इसके करीब एक घंटे बाद पति मौके पर पहुंचा। तब रोने बिलखने लगा। बताया जा रहा है कि दम्पति के चार बच्चे है। इनमें दो बच्चों की शादी हो चुकी है। जबकि दो अन्य छोटे बच्चे भी घर से बाहर थे। कल्पना के गले पर भी चाकू से वार के जख्म है। पुलिस मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें