फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 वर्षीय किशोर का बेरहम चेहरा, हाथ में चाकू और एक बच्ची की गर्दन

Mon, 04 Sep 2017 02:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन
15 साल के किशोर का बेरहम चेहरा सामने आया है। जिसने उनके मकान में किराए से रहने वाली 12 साल की एक बच्ची को घर में अकेला पाकर चाकू से उसके गर्दन पर वार कर दिया। इससे बच्ची की हालत गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची के करीब 45 टांके आए है।
विज्ञापन


फिलहाल हमले की वजह साफ नहीं हो सकी है। उसके पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमले में घायल बच्ची महज छठी कक्षा में पढ़ती है। यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान के जोधपुर जिले में बोरानाडा थाना इलाके का।

पुलिस के मुताबिक ओसियां निवासी भंवर सिंह बोरानाडा में किराए से रहते है। कल शाम को उनकी 12 वर्षीया बेटी घर पर अकेली थी। तभी इसी मकान में रहने वाला मकान मालिक का 15 वर्षीय बेटा पीड़िता बच्ची के कमरे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पड़ी बच्ची, हो गई लहूलुहान

हत्या - फोटो : Demo Pic
बताया जा रहा है कि किशोर ने बच्ची से रसोई में रखा पेन लाने को कहा। तब बच्ची रसोई की तरफ गई तभी नाबालिग ने पीछे से 12 वर्षीया बच्ची को पकड़ लिया और हाथ में छिपा रखे चाकू से बच्ची की गर्दन पर तीन वार कर दिए। इससे लहूलुहान हालत में बच्ची चीख पड़ी। तब नाबालिग अपचारी वहां से भाग निकला।

बाद में, रोते बिलखते हुए बच्ची घर के बाहर आई। तब वहां से गुजर रही उसकी स्कूल टीचर ने नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। इस बीच परिजन भी पहुंच गए। वारदात के वक्त बच्ची के पिता फैक्ट्री में ड्यूटी पर गए थे। जबकि उसकी मम्मी और छोटा भाई बाजार गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें