फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर मारी ऐसी चोट, निकल गई अधेड़ की जान

Sat, 01 Jul 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
जयपुर जिले के कोटपुतली थाना इलाके में एक अधेड़ की सिर पर वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


थानाधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि  शुक्रवार रात करीब दो बजे सूचना मिली कि थाना इलाके में स्थित बालौची गांव के पास सड़क किनारे  लहुलुहान स्थिति में एक अधेड़ लाश पड़ी है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि अधेड के सिर पर गहरी चोट के निशान है। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसके सिर पर भारी वस्तु से वार किया है जिससे उसकी मौत हो गई।  मृतक की शिनाख्त प्रहलाद जाट (55) निवासी बालौची गांव के रुप में हुई। फिलहाल हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। माना जा रहा है कि किसी किसी पुरानी रजिंश के चलते वारदात को अन्जाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें