फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं से आ रही थी अजीब दुर्गंध, उतरकर देखा तो ये निकला मामला

Tue, 28 Nov 2017 05:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गांव के एक कुएं से पिछले कई दिनों से अजीब सी दुर्गंध आ रही थी। इस पर वहां रहने वाले लोगों ने पुलिस का सूचना दी। फिर ऐसा हुआ कि हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के सीकर जि‍ले के खंडेला थाना इलाके का है। यहां बामनवास गांव के कुएं में मंगलवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव पूरी तरह क्षत—विक्षत हो गया था। इसके कारण कुएं से दुर्गंध आने लगी थी। इस पर ग्रामीणों ने कुएं से दुर्गंध आने की सूचना खंडेला थाना पुलिस को दी।  

थानाधिकारी रामपाल गिला ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। आज सुबह पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे एक व्यक्ति को कुएं में उतारा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस का ये कहना

इस पर क्षत-विक्षत सड़े-गले शव को बाहर निकाला जा सका। कुआं पूरी तरह जाल से ढका होने के कारण प्राथमिक तौर पर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार शव बामनवास निवासी नारू वर्मा का है। पुलिस प्रशासन के अनुसार कुएं में मिला शव एक सप्ताह से भी पहले का है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें