फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समेन को बंधक बनाकर शराब के ठेके पर डकैती

Tue, 02 May 2017 12:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर—दिल्ली हाइवे पर भानगढ़ कलां गांव में मंगलवार तड़के पिकअप में सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। हथियारबंद बदमाशों ने ठेके पर सो रहे दो सेल्समेन को बंधक बना लिया और उसके बाद लाखों रुपए की अंग्रेजी व देशी शराब लूटकर भाग निकले। सूचना मिलने पर जमवारामगढ़ थाना पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वारदात अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई। पिकअप में सवार पांच—छह नकाबपोश बदमाश दिल्ली हाइवे पर भानपुर कलां गांव में पहुंचे। वहां सड़क किनारे बनी शराब की दुकान को खुलवाया। इसके बाद वहां सो रहे दो सेल्समेन से मारपीट कर दी। फिर उन्हें बंधक बनाकर वहीं पटक दिया। फिर करीब चार—पांच लाख रुपए की अंग्रेजी व  देशी शराब से भरे कार्टन लूटकर भाग निकले।

बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त सेल्समेन के चिल्लाने से आसपास रहने वाले लोगों की नींद खुल गई। वे दौड़कर आए तब तक बदमाश पिकअप में बैठकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बदमाशों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। अब जमवारामगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें