फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाबंदी की एंट्री के बदले दो हजार की रिश्वत लेते पकड़ा पटवारी

Tue, 02 May 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार रात करीब नौ बजे सिरमौर के मोगीनन्द पटवारखाने के पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्र्ष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकार के अनुसार करीब नौ बजे मोगीनंद के पटवारी यशवीर सिंह को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। यह करवाई मोगीनंद के रहने वाले यशपाल ठाकुर की शिकायत पर की गई है।

आरोप है कि पटवारी ने यशपाल से रजिस्ट्री की एंट्री जमाबंदी में करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत यशपाल ने विजिलेंस से की। विजिलेंस ने जाल विछाकर उसे रात करीब नौ बजे रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी विजिलेंस आरपी जसवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें