जयपुर के वैशाली नगर इलाके में एक कोचिंग संचालक ने बुधवार देर रात घर पर फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवा कर अस्पताल में रखवाया।
पुलिस के अनुसार, चालीस वर्षीय ब्रजभूषण सेक्टर 9, चित्रकूट वैशाली नगर का रहने वाला था। रात करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी अपने कमरे में पहुंची तब वह फंदे से लटका मिला। यह देखकर ब्रजभूषण की पत्नी गश खाकर गिर पड़ी। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।एसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक एक कोचिंग सेंटर चलाता था। रात को दंपती की आपस में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ब्रजभूषण अपने कमरे में चले गए और फंदा लगा लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। वह रोबोटिंग का कोर्स करवाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।