फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्तदान करने के बहाने बुजुर्ग को ठगा, सोने की चेन ले भागा बदमाश

Thu, 15 Jun 2017 04:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गुप्तदान करने के बहाने बुजुर्ग को ठगा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जयपुर के महेश नगर इलाके में अज्ञात बदमाश ने राह चलते 60 साल के एक बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया और गुप्तदान करने की बात कहकर उनकी सोने की चेन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता महिला ने महेश नगर थाने पहुंचकर बुधवार को मुकदमा दर्ज करवाया। हुलिए के आधार पर पुलिस ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। पुलिस ने बताया कि ठगी की वारदात न्यू सांगानेर रोड पर अंबेश्वर कॉलोनी निवासी सतीश चन्द्र शर्मा (60) की पत्नी से हुई। वह घर से कुछ दूरी पर ही गायों को चारा डालने गए थे। इस दौरान एक अज्ञात युवक आया। उसने चारा डाल रहे सतीशचंद्र से बातचीत करना शुरु कर दिया और कहा कि उसे मंदिर में गुप्तदान करना है। इसके लिए वह गुप्तदान किसी सोने की चीज से छूकर करना है।
 
ठग की बातों में आकर पीड़ित ने अपनी पत्नी सुमित्रा (58) को बुलाया और उनके साथ मन्दिर चले गए। वहां सतीशचंद्र की पत्नी सुमित्रा ने मन्दिर में गले में पहनी हुई चैन उतार कर शातिर ठग को दे दी। बदमाश ने पीड़ित दम्पत्ति को झांसा देकर वहीं खड़ा होने को कहा और खुद गुप्तदान करने की बात कहकर वहां से चला गया। जब पीड़ित दम्पत्ति ने ठग युवक को तलाश करना शुरु किया तो वह गायब मिला। तब उन्होंने महेश नगर थाने में पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। केस की जांच सबइंस्पेक्टर रामअवतार को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें