फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने किया रिश्ते को तार-तार, 2 माह तक किया 'गंदा काम'

Sun, 30 Jul 2017 06:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
जिस भाई पर नाबालिग ने भरोसा किया, उसी ने अपनी बहन की इज्जत को तार-तार कर दिया। बदनामी का डर दिखाकर वह नाबालिग को घर से ले गया और दो माह तक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


बड़ी मुश्किल से लड़की ने घर वालों को मोबाइल से अपनी जानकारी दी, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भिवाड़ी का है। यहां के एक युवक ने अपनी ही चचेरी बहन को हवस का शिकार बनाया। युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर  भिवाड़ी से ले गया और करीब 2 माह तक हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह से नाबालिग ने आरोपी के मोबाईल से अपने परिजनों को मैसेज के जरिए अपनी जानकारी दी।

भिवाड़ी के फूलबाग थानान्तर्गत में फरवरी माह में एक परिवार ने अपनी 15 साल की नाबालिग लड़की की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी, साथ ही लड़की के चचेरे भाई पर नामजद शक जाहिर भी किया था। नाबालिग की जानकारी मिलने पर  परिजन लड़की को लेने हरिद्वार गए, वहां उन्हें लड़की का चचेरा भाई दीपक भी मिल गया। परिजन लड़की और दीपक को लेकर भिवाड़ी आने लगे, लेकिन रास्ते में दीपक उन्हें चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

जो बताया वो हैरान करने वाला था...

minor rape
नाबालिग लड़की ने घर आकर जो बताया वो हैरान करने वाला था। लड़की ने परिजनों को बताया की कॉलोनी के राजू और उसके दोस्त भारत ने उसके साथ भिवाड़ी में ही दुष्कर्म किया था। जो दीपक ने देख लिया। शातिर दीपक ने उसे बहला फुसलाकर दोषी बता कर समाज में बदनामी का डर दिखाने लगा और साथ ही मामला ठंडा होने तक उसे अपने साथ चलने के लिए बहलाने लगा।

नाबालिग लड़की समाज के डर से अपने ही चचेरे भाई पर विश्वाश कर उसके साथ चली गई, लेकिन वहां जाकर उसके भाई ने जो किया वो किसी हैवानियत से कम नहीं था। भिवाड़ी फूलबाग पुलिस ने पूर्व में ही लड़की का मेडिकल करवा पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसमें शामिल राजू और भारत को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें