फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले की मदद, फिर जंगल ले जाकर लूटी अस्मत, दोस्त को भी किया शामिल

Tue, 12 Sep 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
एक विवाहिता की पहले मदद कर विश्वास जीता, फिर जंगल में ले जाकर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। जब विवाहिता ने मामला दर्ज करवाने की बात कही, तो उसे जंगल में ही मारकर दफना दिया गया।
विज्ञापन


घटना को करीब साढ़े चार साल पहले अंजाम देने के बाद कातिल ने सोचा था कि उसने फुलप्रूफ प्लान बनाया था, लेकिन पुलिस ने ब्लाइंड माने जा रहे इस केस को खोलने में सफलता हासिल की है।मामले में एक बार पुलिस ने एफआर लगा दी थी, कोर्ट ने मामले को दोबारा खोलने का आदेश दिया। अब जाकर पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।

मामला अलवर के नारायणपुर पुलिस थाना अंतर्गत गढ़ी मामोड़ के जंगल में एक महिला की मिली लाश के मामले को लेकर तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक ने एफआर लगा दी थी। इस ब्लाइंड मर्डर को कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पुनः जांच की और मामला खोल दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पारिवारिक सदस्य व पड़ोसी युवक  को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जंगल में मिट्टी के टीले पर जाकर दफनाया था सीमा को

demo pic
अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ग्रमीण) मूलचंद राणा ने बताया कि 22 फरवरी 2013 को नारायणपुर पुलिस थाना अंतर्गत गढ़ी मामोड़ के जंगल में एक मिट्टी के टीले में बानसुर के राजपुर सिख निवासी सीमा यादव पत्नी नरेश यादव का शव मिला था।

इसकी रिपोर्ट मृतका के भाई मोहनलाल ने दर्ज कराई थी। तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक ने इस मामले की जांच की और जांच में विफल होने पर इस मामले में अंतरिम रिपोर्ट पेश कर दी। उसके बाद  20 जुलाई 2017 को न्यायिक मजिस्ट्रेट थानागाजी में पुनः इस मामले की जांच के लिए प्रार्थना पत्र लगाया गया। न्यायाधीश ने इस मामले की पुनः जांच कराने के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद इस मामले की पुनः जांच की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मूलचंद राणा ने बताया कि मृतका के भाई मोहनलाल ने 22 फरवरी 2013 को एक रिपोर्ट पेश की थी जिसमें बताया था कि वर्ष 2000 में उनकी तीन बहन संतोष, बीना और सीमा का विवाह सरदारा राम के 3 पुत्रों पूर्ण ,गोपाल और नरेश के साथ हुआ था।

सीमा के पति के थे अवैध संबंध, भड़काता था पड़ोसी

domestic voilence
सीमा का गौना 2005 में किया गया। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर सीमा को तंग परेशान किया जाने लगा। उसी दौरान पता चला कि मृतका के पति नरेश के पड़ोस की लड़की से अवैध संबंध है।

इसी बात का फायदा नरेश के साथी राजेश ने उठाया। राजेश मृतका सीमा को जानता था और सीमा को राजेश ने अपने पति के खिलाफ काफी भड़काने की कोशिश की। जिससे सीमा राजेश के चक्कर में आ गई और अपने पति से झगड़ा करने लगी।

राजेश ने अपने एक दूसरे साथी के साथ मिलकर पति सहित सास-ससुर के खिलाफ नारायणपुर थाने में दहेज की मांग और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

घर से बुलाकर ले गए जंगल, फिर किया गैंगरेप

demo
इसी दौरान राजेश और सीमा की नजदीकी बढ़ने लगी तो राजेश सीमा के पारिवारिक सदस्य भरतलाल के साथ 19 फरवरी 2013 को घर से बुलाकर ले गया जंगल में ले जाकर राजेश और भरत लाल यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पारिवारिक सदस्य भरतलाल द्वारा बलात्कार किए जाने से सीमा नाराज हो गई और थाने में मुकदमा दर्ज कराने की बात कहने लगी।

इसी बीच राजेश और भरत ने पुलिस के डर से सीमा को मारने का प्लान बनाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गढ़ी मामोड के जंगल में ले जाकर उसे मिट्टी के टीलों में दबा दिया। पुलिस ने राजेश पुत्र बनवारीलाल बागड़ा ब्राह्मण एवं भरत लाल यादव को गिरफ्तार कर साढे 4 साल पुराने ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें