फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खुशियों के बीच ब्लास्ट ने छीनीं 14 जिदंगियां, मंगल-गीतों की जगह कोहराम

Wed, 01 Nov 2017 12:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर-दिल्ली हाइवे पर मंगलवार को ट्रांसफार्मर में हुए ब्लास्ट ने शादी की खुशियों को पलभर में छीन लिया। खुशियां और गीत चीख-पुकार में बदल गई।  
विज्ञापन


जयपुर-दिल्ली हाइवे पर शाहपुरा के खातोलाई गांव के गुर्जरों की ढाणी में भैंरूराम लोमड़ की दो बेटियों तारा और मीरा की आज शादी थी। दोपहर को भैरुंराम के खोरी और नीमली गांव से ससुराल वाले भात लेकर उनके घर पहुंचे। इनका खूब स्वागत हुआ और फिर भात का कार्यक्रम पूरा हुआ। 

इसके बाद भैंरूराम के ससुराल पक्ष की महिलाएं और बच्चे चाक-भात कार्यक्रम कर कच्चे रास्ते से पास ही विवाह स्थल की ओर गीत गाते हुए जा रही थीं। तभी सड़क किनारे बिजली के पोल पर लगा ट्रांसफार्मर अचानक फट गया। 
विज्ञापन

दो बार हुआ ब्लास्ट 

घटनास्थल पर पड़ी लाशें और स्थानीय लोग - फोटो : Vishnu Sharma
इससे दो-तीन महिलाएं चपेट में आकर वहीं गिर पड़ी। तब ग्रिड से ​बिजली लाइन काट गई थी। उधर, थोड़ी ही देर में बिजली फिर चालू कर दी गई। 

जैसे ही ट्रांसफार्मर में करंट शुरू हुआ, एक और जोरदार धमाका हुआ। इससे ट्रांसफार्मर का गर्म खोलता हुआ आॅयल महिलाओं व बच्चों पर गिर पड़ा। चमड़ी झुलसने से महिलाएं व बच्चे चीखने लगे। चारो ओर कोहराम मच गया। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 
 

महिलाएं और बच्चे बने शिकार

लाशों के चारों तरफ खड़े स्थानीय लोग - फोटो : Vishnu Sharma
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। तत्काल पुलिस, दमकल और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची।

इस हादसे का शिकार महिलाएं और बच्चे बने। हादसे में एक बच्ची समेत चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। इन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक बच्ची और दो महिलाओं की मौत इलाज के दौरान हो गई। अभी भी 10 महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। वे 60 से 90 प्रतिशत तक झुलसी हुई है।
विज्ञापन

चार दिन पहले ही लगाया था ट्रांसफार्मर

transfarmer - फोटो : demo
इस हादसे के काफी देर बाद तक बिजली कंपनी का कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ वह चार दिन पहले ही लगाया गया था। इसमें तेल का रिसाव हो रहा था। जिसकी स्थानीय लोगों ने दो बार शिकायत भी की, लेकिन बिजली कंपनी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें