फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पुलिसकर्मी बनकर ज्वैलर को पांच लाख की चपत लगाई

Mon, 03 Jul 2017 08:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bikers lootere - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
खुद को क्राइम ब्रांच से बताकर बाइक सवार दो युवकों ने एक ज्वैलर को बातों में उलझा लिया और उनके बैग में रखे पांच लाख रुपए की चपत लगाकर रफूचक्कर हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन


यह वारदात जोधपुर शहर के जालोरीगेट इलाके में हुई। जहां ठगी की वारदात जोधपुर के घोडों का चौक में ज्वैलर्स की दुकान करने वाले जेठानंद खत्री के भांजे नीतेश खत्री के साथ हुई। आज दोपहर को नीतेश दुकान से एक बैग में 11 लाख 96 हजार रुपए बैंक में जमा करवाने जा रहा था।

इसी दौरान जालोरी गेट मेडिकल मार्केट के पास बाइक सवार दो युवकों ने नीतेश को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद शातिर बदमाशों ने नीतेश को रोककर ठीक से चलने की नसीहत दी फिर उसके बैग को संदेह जताया। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच पुलिस से होना बताकर नीतेश से बैग की तलाशी लेने की बात कही। विश्वास में आकर नीतेश ने थैले में रूपए रखे होने और बैंक में जमा करवाने जाने की बात कही। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इसके बाद नीतेश ने थैले में रखे रुपयों को संभाला तो....

demo pic - फोटो : Demo pic
इस दौरान बाइक सवार एक ठग ने नीतेश से थैला छीन लिया और तलाशी के बहाने नजदीक खड़ी एक आॅटोरिक्शा के पीछे चला गया। जबकि दूसरे ठग ने पीड़ित नीतेश को पूछताछ के बहाने उलझाए रखा। कुछ मिनट बाद दोनों बदमाशों ने नीतेश को थैला वापस दिया और चले गए।

इसके बाद नीतेश ने थैले में रखे रुपयों को संभाला तो उसमें रखे करीब पांच लाख रुपए गायब मिले। इसकी सूचना नीतेश ने ज्वैलरी व्यापारी अपने मामा जेठानंद खत्री को दी। फिर सरदारपुरा थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें