फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी के क्लर्क ने आॅफिस में फंदा लगाकर की खुदकुशी 

Tue, 22 Aug 2017 03:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
इंडियन आर्मी के एक बाबू के सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में पोकरण उपखण्ड में तैनात सेना के क्लर्क हंगेय अरूण ने आज फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार अरुण अपने आॅफिस पहुंचे। इसके बाद वहीं कमरा बंद कर पंखे के कड़े से फंदा लगाकर जान दे दी। उनके साथी कर्मचारियों ने अरुण को फंदे पर लटकते देखा तो वहां मौजूद अधिकारियों को सूचना दी। जवानों ने फंदे से उतारकर अरुण को पोकरण चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही सेना व पुलिस के आला अधिकारी मोर्चरी पहुंचे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। अरुण के परिजनों को सूचना दे दी गई है। यहां पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें