फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादती के आरोपी ने पिटाई के बाद हॉस्टल संचालक की कार जलाई

Sun, 23 Apr 2017 06:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल के गार्ड द्वारा ज्यादती करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने हॉस्टल संचालक की कार में भी आग लगा दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महावीर नगर थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल गार्ड गोपाल दो दिन पहले अपनी भतीजी बताकर यहां एक युवती को लेकर आया। इसी दौरान उसने भतीजी के साथ ज्यादती और मारपीट करने का प्रयास किया। हॉस्टल संचालक को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा। इससे पहले ही गार्ड गोपाल वहां से भागकर कहीं छिप गया। 

तलाश करने पर गोपाल वहीं एक कमरे में छिपा हुआ मिला। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद तो गोपाल वहां से चला गया, लेकिन रविवार को इसका बदला लेने के लिए हॉस्टल संचालक मुकेश मीणा की कार में तोड़फोड़ कर आग लगी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आसपास के इलाके में अफरा—तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित गार्ड की तलाश शुरू कर मामला दर्ज कर लिया है। हॉस्टल संचालक मुकेश मीणा के अनुसार गार्ड गोपाल तीन दिन पहले ही महावीर नगर थर्ड में संचालित हॉस्टल में एक युवती को लेकर आया था, जिसे उसने अपनी भतीजी बताया था। इसी दौरान दो दिन पहले अचानक युवती घबराई हुई हॉस्टल से बाहर आई और आपबीती सुनाई तक जाकर मामले का खुलासा हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें