फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2017 08:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को अलवर जिले के रैणी पुलिस थाने में कार्यरत एएसआई हाकमदीन को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के डीएसपी सालेह मोहम्मद के निर्देशन में ट्रेप की यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एएसआई हाकमदीन है। उसके खिलाफ बहादुरपुर गांव निवासी राम गोपाल मीणा ने शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें बताया कि उसके खिलाफ रेणी थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन

इस केस में एफआर लगाने की एवज में एएसआई हाकमदिन 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। लेकिन बाद में यह सौदा 10 हजार रुपए में तय हुआ। शिकायत के सत्यापन के बाद परिवादी रामगोपाल मीणा मंगलवार को एएसआई हाकमदीन को रिश्वत देने पहुंचा। जहां रिश्वत की रकम 10 हजार लेते ही ईशारा मिलने पर एसीबी टीम ने एएसआई हाकमदीन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।गौरतलब है कि ट्रेप के दो दिन पहले ही विधायक किरोड़ीलाल मीणा ने रैणी थाने पर पहुंचकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें