जागरण के दौरान शरीर में 'देवी' नहीं आई तो नाराज भोपाओं (बाबाओं) ने भजन गायक कलाकार का मर्डर कर दिया।
मामला राजस्थान के जैसलमेर में पोकरण के दांतल गांव का है। यहां चार दिन पहले माता के जागरण का कार्यक्रम था। इस दौरान भोपाओं और लोक-कलाकार आमद खां के बीच कहासुनी हो गई और आमद खां जागरण छोड़ कर चला गया। भोपाओं ने जागरण से घर लौट रहे आमद खां को रास्ते में रोका और फिर उसकी जमकर पिटाई की। इससे आमद खां की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि यह भोपाओं और कलाकार के बीच कहासुनी इसलिए हुईं क्योंकि आमद खां के संगीत पर भोपे के शरीर में 'देवी' का भाव नहीं आया। इसको लेकर भोपा नाराज हो गए।