फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह के भ्रूण से मां ने किया यह सलूक  

Sun, 23 Apr 2017 03:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सात माह का भ्रूण मिला - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर जिले के कालाडेरा में रविवार को ममता को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया है। कालाडेरा पुलिस थाने के समीप डाबर कॉलोनी में रविवार को करीब छह सात माह का भ्रूण मिला। यह भ्रूण किसी बालक का था, जिसके नाल भी लिपटी हुई मिली। डाबर कॉलोनी में रहने वाले बंशीधर रैगर ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। 
विज्ञापन


जिसमें बताया कि उनके मकान के समीप ही गंदे नाले के समीप से गुजर रहे थे। तभी एक भ्रूण दिखाई पड़ा। तब बंशीधर ने एक लकड़ी की मदद से गंदे पानी में पड़े भ्रूण को बाहर निकाला, जो कि किसी बालक का था। इसकी सूचना कालाडेरा थाने में दी। तब तक भ्रूण की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को उठवाकर नजदीक राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद भ्रूण को दफना दिया गया। 

कालाडेरा थानाप्रभारी हुकुम सिंह के मुताबिक संभवतया शनिवार देर रात किसी महिला और उसके परिजनों ने नाजायज पैदाईश छिपाने के इरादे से भ्रूण को फेंक दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी परिजनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें