फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के पैसों से था चारधाम यात्रा का प्लान, किए कई मंदिरों में दर्शन

Sun, 23 Apr 2017 02:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के पैसों से तीन चोर अपने पाप धोना चाहते थे लेकिन उनकी यह योजना पुलिस ने असफल कर दी। पुलिस ने तीन लोगों को 1.5 करोड़ की विदेशी करेंसी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे एक करोड़ और स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है।
विज्ञापन


आरोपी भगवंत सिंह(23), जसवंत सिंह (26) और गौतम लखानी (21) राजस्थान के रहने वाले हैं। सिंह विलेपार्ले की एक करेंसी एक्सचेंज फर्म में काम करता था। फर्म ने पिछले महीने ही कैश चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी। वहीं दूसरी फर्म ने भी इसी तरह की शिकायत दर्ज की थी। 

सिंह मुंबई में विलेपार्ले फोरेक्स एक्सचेंज में नौकर के तौर पर काम करता था। उसने मुंबई में नौकरी की तालाश में आए जसवंत सिंह को इस पूरी वारदात में शामिल किया।
विज्ञापन


सिंह ने विलेपार्ले में 1.5 करोड़ की विदेशी करेंसी चोरी की और उसके बाद 18 मार्च को एक और फोरेक्स कंपनी से नकदी चोरी की। जिसके बाद वह जसवंत के साथ राजस्थान भाग गया और वहां पहुंचकर अपना फोन बंद कर दिया। 

जिसके बाद दोनों ने गौतम लखानी को अपने साथ शामिल कर लिया है। उन्होंने एक एसयूवी कार खरीदी और राज्य के कई मंदिरों में दर्शन किए यहां तक की उनका चारधाम यात्रा और वैष्णो देवी जाकर अपने पाप धोने की थी।

पुलिस ने आरोपियों को तब दबोचा जब वह करेंसी बदलने मुंबई पहुचे थे। वह चोरी के एक महीने बाद मुबंई पहुंचे थे और पुलिस ने मौका मिलते ही उन्हें दबोच लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें