फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak: एक और कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
कोचिंग संचालक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्नातक परीक्षाओं के पेपर लीक प्रकरण के मामले में एसओजी ने रविवार को एक और कोचिंग संचालक को गिरफ्त में ले लिया। 
विज्ञापन


पिछले सोमवार को गिरोह के खुलासे के बाद मामले में एसओजी अभी तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 18 आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से दो आरोपी शरद और कालीचरण को दोबारा रिमांड पर लिया। जबकि अन्य आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।

रविवार को गिरफ्तार आरोपी आतिश्य जैन है। जिसका टोंक फाटक के समीप लेखा कॉमर्स क्लासेज के नाम से कोचिंग सेंटर है। एसओजी की जांच में खुलासा हुआ कि आतिश्य जैन ने बीकॉम फाइनल का पेपर लीक करने में लिप्त था। इस पर रविवार को एसओजी ने उसे भी पूछताछ के लिए धर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी एसओजी उमेश मिश्रा ने बताया कि एसओजी में तैनात एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को मिली शिकायतों के बाद आईजी दिनेश एमएन और एसपी संजय श्रोत्रिय के निर्देशन में गिरोह का पर्दाफाश करने की यह कार्रवाई शुरु हुई थी। इसके लिए करीब एक दर्जन से ज्यादा पुलिस टीमों का गठन कर प्रदेश के अलग अलग जिलों में भेजा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें