फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता आजम खान के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

Wed, 19 Jul 2017 03:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
azam khan - फोटो : File photo
विज्ञापन
इंडियन आर्मी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


यह मामला जयपुर के शास्त्रीनगर थाने में आर्मी से रिटायर संजय कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश शर्मा ने इस्तगासे के जरिए दर्ज कराया है। परिवादी का कहना है कि सपा नेता आजम खान के बयानों से भारतीय सेना की छवि को नुकसान हुआ है।


गौरतलब है कि पिछले माह आजम खान ने भारतीय सुरक्षा बलों पर महिलाओं से रेप करने का एक गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद बवाल मच गया था। बाद में, आजम खान के खिलाफ यूपी के रामपुर के सिविल लाइंस पुलिस थाने में मुकदमे दर्ज करवाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहा था आजम खान ने 

आजम खान - फोटो : File photo
गत 27 जून को यूपी के रामपुर में सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजम खान ने बयान दिया कि हिंदुस्तान छह दशक के बाद अपने रास्ते से हट रहा है। 

उन्होंने कहा था कि हिन्दुस्तान के सियासतजदां बैलेट के बजाए बुलेट का रास्ता अख्तियार करना चाहते है।अंजाम सामने है। कश्मीर, झारखंड, असम में औरतों ने फौजियों को मारा और महिला दहशतगर्द उनके प्राइवेट पार्ट काटकर ले गई। यह इतना बड़ा संदेश है कि जिस पर पुरे हिंंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम पूरी दुनियां को क्या मुंह दिखाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें