गैंगस्टर आनंदपाल के शव के अंतिम संस्कार में उसके दो भाई शामिल नहीं हो पाएंगे। कोर्ट ने दोनों की पैरोल अपील खारिज कर दी है।
दरअसल आनंदपाल के दो भाई रुपेंद्र पाल और देवेंद्र ने कोर्ट में पैरोल के लिए याचिका लगाई थी। इस याचिका को एसीजेएम डीडवाना ज्योति सोनी ने खारिज कर दिया है। अब ऐसे में संभवतया रविवार को होने वाला अंतिम संस्कार उसके दोनों भाइयों के गैर मौजूदगी में होगा।
गौरतलब है कि सात दिन पहले गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर किया गया था। एनकाउंटर में उसकी मौत के बाद उसके परिवार वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। एनकाउंटर की सीबीआई जांच करवाने और आनंदपाल के अंतिम संस्कार में दोनों भइयों को शामिल होने देने की इनकी प्रमुख मांगें हैं।
आनंदपाल के शव को शनिवार को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। शव आनंदपाल की बेटी को सौंपा गया, उस समय मौके पर उसके मामा भी मौजूद थे। इधर, 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी आनन्दपाल के गांव नागौर के सांवराद में तैनात कर दिए गए हैं।