फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनैपर्स पर ऐसी 'दहाड़ी' बच्ची कि उठाने से पहले ही छोड़ भागे

Sat, 19 Aug 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
kidnap
विज्ञापन
दिनदहाड़े दस साल की बच्ची के किडनैप की कोशिश की गई। वो तो बच्ची ने हिम्मत दिखाई तो बदमाशों को बच्ची को छोड़कर भागना पड़ा।
विज्ञापन


मामला प्रदेश की राजधानी जयपुर के व्यस्ततम इलाकों में से एक बनीपार्क का है। बनीपार्क में दिन दहाड़े स्कूल के ऑटो का इंतजार कर रही बच्ची का अपहरण करने की कोशिश की गई। बच्ची को दो बदमाशों ने पहले पता पूछने के लिए पास बुलाया, फिर चॉकलेट देने के लिए कहा। जैसे ही बच्ची ने चॉकलेट के लिए हाथ बढ़ाया बदमाशों ने उसका हाथ पकड़कर बाइक पर बैठा लिया।
 

दिनदहाड़े हुई वारदात

kidnap demp pic
जानकारी के मुताबिक जयसिंह हाइवे पर यह वारदात हुई। यहां पर बनीपार्क निवासी सुवालाल की दस साल की बेटी को किडनैप करने की कोशिश की गई। जैसे ही बच्ची को बाईक पर बैठाने की कोशिश की गई, बच्ची जोर से चिल्लाई। बच्ची का चिल्लाना शुरू करते ही बदमाश सकपका गए। एकबारगी बच्ची को चुप करने की कोशिश की, लेकिन लोगों के आने के डर से बच्ची को बाइक पर से नीचे फेंक कर भाग छूटे।
 
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस उठा रही हैं यह कदम

डेमो पिक
बच्ची को नीचे पटककर बदमाश तुरंत वहां से फरार हो गए। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े भी, बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वो गलियों में बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। अब पुलिस इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान की कोशिश कर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें