पुलिस ने आज एक ऐसे कारोबारी को अरेस्ट किया है जिसने अब तक 1500 ट्रक अमोनियम नाइट्रेट की सप्लाई अवैध रूप से की है। अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग विस्फोटक बनाने में भी किया जाता है।
उदयपुर संभाग में आने वाले प्रतापनगर पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी अविनाश बाहेती है। आरोपी अब तक पूरे देशभर में अलग-अलग जगहों पर करीब 1500 ट्रक अमोनियम नाइट्रेट अवैध रूप से सप्लाई कर चुका है। करीब एक साल से पुलिस इसकी तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी, जिसमें आज सफलता मिली।
बताया जा रहा है कि आरोपी अपने नौकरों के खातों के जरिये करोड़ों का लेनदेन करता था और अपने अवैध कारोबार को चला रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अविनाश द्वारा कहां-कहां अमोनियम नाइट्रेट सप्लाई किया है और उसका क्या उपयोग हुआ, आदि जानकारी जुटा रही है।
गौरतलब है कि अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग खाद के अतिरिक्त विस्फोटक बनाने में भी होता है। इस तरह के विस्फोटक का उपयोग आमतौर पर अवैध रूप से खनन करने वाले करते है। बम बनाने में भी अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग होता है।