फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खुद ही उजाड़ा अपना सुहाग, पुलिस बोली अभी तो होंगे और बड़े खुलासे

Sun, 08 Oct 2017 06:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
आरोपी संतोष - फोटो : Amar Ujala
प्रेमी के हाथों अपने पति व चार  बच्चों की हत्या करवाने के मामले महिला से जुड़े कई और खुलासे जल्द हो सकते हैं।


शिवाजी पार्क कॉलोनी में हुए जघन्य हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को आज पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। शिवाजी पार्क थानाधिकारी विनोद सामरिया ने बताया कि मामले में कुछ अन्य खुलासे बाकी हैं, जिसको लेकर चारों आरोपियों के लिए न्यायालय से 4 दिन का PC रिमांड मांगा था। जिस पर न्यायालय ने सभी को PC रिमांड पर लेने की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें जल्द ही अन्य घटनाओं और घटना में लिप्त अन्य आरोपियों की जानकारी मिल सकती है।

 

अवैध संबंध थे कारण

demo pic
दरअसल शिवाजी पार्क स्थित एक घर में 1 व्यक्ति समेत 4 बच्चों की मौत के मामले में मृतक की 36 वर्षीय पत्नी और उसका प्रेमी ही हत्यारे निकले। 36 साल की संतोष ने अपने प्रेमी हनुमान जाट के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया था और दोनों के बीच अवैध संबंध भी बताए गए हैं।

हत्याकांड की मास्टरमाइंड संतोष और उसका प्रेमी हनुमान के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एकदूजे से शादी करना चाहते थे। दोनों के संबंध के बारे में संतोष के पति बनवारी को पता चल गया था जिसके कारण बनवारी अपनी पत्नी से मारपीट भी करने लगा था। हनुमान ने संतोष के पति को रास्ते से हटाने का पहले भी प्लान बनाया था, लेकिन संतोष ने उसे मना कर दिया क्योंकि बनवारी को मार भी देते तो भी उसके बच्चे उसको दूसरी शादी नहीं करने देते।




 
विज्ञापन

यूं बनाई पूरी साजिश

आरोपी संतोष - फोटो : Amar Ujala
घटना वाले दिन रात को करीब 10 बजे संतोष का प्रेमी हनुमान प्रसाद अपने दोस्त के साथ अलवर के लिए रवाना हुआ और रास्ते मे उसने दो किराए के हत्यारे कपिल ओर दीपक को  साथ लेकर शिवाजी पार्क स्थित संतोष के मकान के पास गए और उन्हें मकान दिखा दिया। इस दौरान छत से संतोष ने उन्हें देख लिया। इसके बाद संतोष ने गेट खोलकर हनुमान और सुपारी किलर्स को मकान के अंदर प्रवेश करवाया। रात करीब एक बजे इन्होंने 2 चाकुओं से  बनवारी लाल 40 और उसका सबसे बड़ा बेटा अमन 17, हैपी 14, अज्जू 9 और भतीजे  निक्की 12 पर ताबड़तोड़ हमले कर हत्या कर दी।
 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें