फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल काटने की अफवाह पहुंची राजधानी

Fri, 07 Jul 2017 05:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ghost
विज्ञापन
राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में इन दिनों सोते समय महिलाओं के बाल काटने की अफवाह फैली हुई है। यह अफवाह अब राजधानी जयपुर भी पहुंच गई है। यहां एक महिला को लोगों ने बाल काटने के आरोप में पकड़ कर हरमाड़ा थाना पुलिस को सौंपा है। 
विज्ञापन

  
इस महिला पर आरोप है कि वह महिलाओं के तंत्रमंत्र के लिए दूसरी महिलाओं के बाल काट लेती है। इसके पास तंत्रमंत्र का सामान होने की बात लोगों ने पुलिस को बताई। लोगों के अनुसार ये बाल काटने की फिराक में थी, तभी उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसके साथ कुछ और महिलाओं के साथ होने का दावा किया, जो बाद में भाग गई। 

उधर, लोगों की जानकारी के पुलिस मौके पर पहुंची और इस महिला से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि यह महिला मानसिक विक्षिप्त है और वे अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। इसके बाद इलाके में यह अफवाह फैल गई कि एक महिला को पकड़ा गया है जो बाल काटने की फिराक में घूम रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें