फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौटते समय रास्ते में जो हुआ उसे बर्दाश्त नहीं कर पाई ये छात्रा...

Wed, 17 Jan 2018 07:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
छात्रा से ज्यादती के प्रयास और उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के अभियुक्त को न्यायालय ने छह साल की सजा सुनाई है। छात्रा ने ज्यादती के प्रयास से आहत हो कर खुद पर केरोसिल उड़ेलकर जान दे दी थी। कोर्ट ने अभियुक्त पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


मामला सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के चला गांव से जुड़ा है। अपर लोक अभियोजक रामावतार शर्मा ने बताया कि चला गांव की नया कुंआ निवासी छात्रा तीन अप्रैल 2012 को स्कूल से घर आ रही थी। इस दौरान चला निवासी राजाराम पुत्र भानाराम घोसल्या ने उसे रास्ते में रोककर ज्यादती का प्रयास किया। बालिका जैसे-तैसे वहां से भागी और घर आकर परिजनों को आप बीती सुनाई। इसके बाद छेड़छाड़ और अपमान से आहत बालिका ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली।

 
Trending Videos
विज्ञापन

उपचार के दौरान हुई मौत

demo pic
हादसे में गंभीर रूप से झुलसने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान जयपुर में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजाराम को गिरफ्तार कर लिया था। न्यायाधीश विशिष्ट न्यायालय अजा जजा अत्याचार निवारण राजकुमार ने अभियुक्त राजाराम को छह साल कारावास और 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें