एक किशोरी के अपहरण करने का आरोपी युवक पुलिस को गच्चा देकर फिल्मी स्टाइल में भाग निकला। पुलिस ने यूपी से आकर युवक को हिरासत में लिया था, लेकिन वह पुलिस को गच्चा दे गया।
दरसअल, उत्तर प्रदेश से नाबालिग का अपहरण कर लाने वाला युवक अजमेर में भी उत्तर प्रदेश पुलिस के चंगुल से भाग छूटा। आरोपी युवक की फोन लोकेशन के आधार पर अजमेर पहुंचकर पुलिस ने किशोरी के साथ आरोपी को भी अपनी हिरासत में ले लिया। इस दरम्यान आरोपी हथकड़ी छुड़वाकर भाग छूटा।
होटल में मिली किशोरी, आरोपी भागा, साथी को धरा
तफ्तीश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश के बागपत कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह ने बताया कि गत दिनों किशोरी की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी किशोरी को लेकर अजमेर आया है। यहां की होटल से किशोरी को बरामद कर लिया, वहीं आरोपी को हथकड़ी लगाकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।
यूपी ले जाने के दौरान आरोपी हथकड़ी छुड़वाकर भाग छूटा। आरोपी के फरार होने की खबर मिलते ही शहर की यातायात पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस ने भी काफी प्रयास किए लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सका। इस दौरान एक दुसरा संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसे पकड़ लिया गया लेकिन यूपी पुलिस ने उनका आरोपी होने से इंकार कर दिया।