राजस्थान के धौलपुर जिले में एसीबी की टीम ने आज ग्राम सचिव को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
धौलपुर के सैपउं कस्बे में परिवादी कार्यवाहक सरपंच की शिकायत पर कैशबुक सही ना लिखने और उसकी रिकवरी नहीं निकालने के मामले में करीमपुर ग्राम पंचायत के ग्राम सेवक एवं सचिव बच्चूसिंह को 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
ट्रेप अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला धौलपुर सरजीत सिंह ने बताया कि करीमपुर गांव के सरपंच अमीन खां पुत्र श्मसू खां ने एसीबी में परिवाद दर्ज कराया था कि आरोपी सचिव बच्चू सिंह द्वारा उसके कार्यवाहक सरपंच रहते समय कैशबुक को सही लिखने और रिकवरी नहीं निकालने की एवजं में 12 हजार रुपए की राशि रिश्वत के रूप में मांगे थे जिसके बाद एसीबी ने आज कार्रवाई करते हुए सचिव बच्चू सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।