फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते महिला फायरमेन सहित चार गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2017 08:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को नगरपालिका खेतड़ी में चार कर्मचारियों को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन पर इंश्योरेंस की एनओसी के लिए रिश्वत मांगने को आरोप है। 
विज्ञापन


एसीबी झुंझुनू के वृत्त निरीक्षक हवासिंह ने बताया कि परिवादी रयाऊ निवासी विक्रम सिंह ने शिकायत की थी कि उसका ट्रक पिछले दिनों जल गया था। इसके इंश्योरेंस की एनओसी के लिए नगरपालिका में आवेदन किया था। 

इस दौरान फायरमेन लीलाबाई ने 25 हजार रुपए की मांग की। काफी मशक्कत के बाद ये सौदा 12 हजार रुपए में तय हुआ। परिवादी की शिकायत का सत्यापन करवाया गया तो यह सही पाई गई। 
विज्ञापन


इस पर सोमवार दोपहर टीम ने परिवादी को 12 हजार रुपए देकर भेजा और वहां खड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमेश कुमार को ये रुपए देने के लिए कहा। रमेश रुपए लेकर नगरपालिका से बाहर जाने लगा तब परिवादी के इशारे पर टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ ही इस मामले में तीन फायरमेन लीलाबाई, अनिल कुमार कुमावत व गौतम चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें