एक शिक्षक छुट्टियों पर घर आया था। उसने आज घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। हांलाकि अभी तक फांसी को लेकर किसी तरह के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
अलवर शहर कोतवाली थाना अंतर्गत स्थानीय ठाकुर वाला कुआं मोहल्ले में गुरुवार को एक 27 वर्षीय शिक्षक अभिषेक भारद्वाज उर्फ शैंकी ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक युवक चित्तौड़गढ़ नवोदय विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत था, इन दिनों छुट्टियां बिताने के लिए घर आया हुआ था। गुरुवार को अज्ञात कारणों के चलते उसने घर पर मवेशियों के लिए बने टीन शेड के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही फरवरी 2017 में युवक का विवाह हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची में लेकर पोस्टमार्टम कराया कैलाश मीणा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है वही मामले की जांच कर कारवाई की जाएगी