फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों के कत्ल की एक कहानी, जिसने मां के दूध को भी लजाया 

Sun, 20 Aug 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक चित्र) - फोटो : DNA
विज्ञापन
रिश्तों के कत्ल की यह एक ऐसी वारदात है जिससे मां का दूध भी लजा गया और ममता का आंचल तार-तार हो गया, क्योंकि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि बेटा ही निकला। 
विज्ञापन


वारदात राजस्थान के कोटा जिले के कैथून कस्बे में हुई। बूटासिंह कॉलोनी में रहने वाली गिरिजा कुमावत कोटा जिले के बड़ौदिया राजकीय विद्यालय में अध्यापिका थी। मिली जानकारी के अनुसार, आज सवेरे उसका इकलौते बेटे रोहित के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ गया और रोहित ने चाकू से गोदकर मां की हत्या कर दी।  

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहुलुहान गिरिजा को कैथून अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जानकारी मिलने पर कैथून थानाप्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह आढ़ा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे रोहित को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें