फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे की हरकतों से परेशान फौजी की पत्नी ने दे दी जान

Mon, 13 Nov 2017 01:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
एक सिरफिरे की हरकतों से एक फौजी की पत्नी इतना परेशान हो गई की उसने खुदकुशी कर ली। सरहदी जिले जैसलमेर के पोकरण उपखंड क्षेत्र में एक विवाहिता ने पानी के टांके में कूद कर आत्महत्या कर ली। वहीं विवाहिता को मोबाइल पर परेशान करने वाले युवक की जमकर पिटाई की गई और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार पोकरण उपखंड के खेतोलाई गांव में विवाहिता ने एक युवक से परेशान होकर पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता लक्ष्मी का पति महेश सेना में नौकरी करता है। विवाहिता अपने बच्चों के साथ अकेली रहती थी। वहीं जोधपुर निवासी महेश लगातार विवाहिता को मोबाइल पर परेशान करता था।
विज्ञापन

विवाहिता के घर तक आ पहुंचा सिरफिरा

आरोपी की ग्रामीणों ने कर दी पिटाई - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं नरेश ने विवाहिता के घर पहुंचकर उसे परेशान करने का प्रयास किया। इस दौरान विवाहिता के चिल्लाने पर घर वाले व ग्रामीण उसके घर पहुंचे। नरेश वहां से भाग गया।

ग्रामीणों ने नरेश का पीछाकर उसे पकड़ा व जमकर धुनाई की। इसी बीच विवाहिता लक्ष्मी ने घर में ही बने टांके के कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं विवाहिता के ससुर किशनाराम ने पुलिस में मामला दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें